Dreams

Friday, January 7, 2011

कोष्टक ( .......) !Copyright ©


शब्द जाल में भटक रहे सब

बोझ के नीचे रहे दब

इस भेड़ चाल में चलते चलते

खोज रहे हैं सब के सब

इस भीड़ भड़क्के में मैं भी रमता

पर मैंने अपने अस्तित्व को एक अलग पथ पे

दौड़ा दिया

सब आखर एक तरफ हैं

मैंने कोष्टक खुद को बना दिया



जो सबका पथ है और जो सब की है राह

जिस ओर बहती सबकी कश्ती,

जिस ओर सबका प्रवाह

उसके मध्य में चमकता हुआ

एक सत्य मैं बन जाऊंगा

और इस सत्य के उजले शब्दों को

कोष्टक में समां जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा



कोष्टक रूकावट नहीं है

कोष्टक तो अलंकार है

एक मेहेत्वपूर्ण हथियार है

जो मूल को बचाए रखता है

पूर्ण सत्य को समाये रखता है

अल्प विराम पे पूर्ण विराम लगने से पहले

एक लगाम लगाए रखता है

निर्जीव धारा में प्राण मैं दे जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा




सीधा सीधा तो सब करते हैं

प्रारंभ से अंत तक

इस जीवन रुपी वाक्य में

कुछ अक्षर कह जाते हैं

परन्तु

अपनी साधना, परिश्रम और नवीन सोच को

जो इस वाक्य में समां पाए

एक अद्भुत , अनुपम अनुभव को

सब तक पहुंचा जाए

नीरस वाक्य में

ब्रह्मज्ञान और बुध का सन्देश

दिखा पाए

केवल वो ही इस अनोखे कोष्टक में

अपना नाम दर्ज कर जाए

अपना अस्तित्व दर्ज कर जाए

कोष्टक को गौरान्वित बना जाए

स्वयं एक कोष्टक बन जाए

स्वयं एक कोष्टक बन जाए


Tuesday, January 4, 2011

अंदाज़-ऐ-बयाँ... Copyright ©


टांग अड़ा दी हमने

बंद होते दरवाजों पे

शिकस्त दे दी हमने हुक्मरानों को

ज़िंदगी की बिसातों पे

ठोकरों का सहारा लिया हमने

और चढ़ाई की आसमानों पे

हिल गए प्रयास सबके

जिन्होंने कभी भी हमे दगा दिया

नीस्त-ऐ-नाबूत हो गयीं वो मीनारें

जिन्होंने हमे दबा दिया



यह अड़इयल्पन लाज़मी है

इन दीवारों से टकराने के लिए

यह अक्खड़पन ज़रूरी है

जंजीरों को तोड़ने के लिए

मासूमियत तो ठीक है

पर फौलादी जवाब के बिना

हर जंग अधूरी है



तंग गलियों से न घबरा

वो तो ऊपर बढ़ने का सहारा हैं

बंद कमरों से मत शरमा

वो तो अन्दर की आग उब्लाने के

काम आती हैं

गिर जाने से मत घबरा

वो तो ऊपर उठने का सहारा है

और हार ही तो जीतने का एक बहाना है



रसीद होने ने अपने गाल पे

भाग्य के तमाचे को

धधकने दे कानो में अपने

समय के धमाके को

पर याद रख हर सीढ़ी जो

तेरे पीछे छूट जाती है

वो ही ऊपर बढ़ने की राह

दिखा जाती है

समय , काल और स्थिति

अनुकूल हो न हो

पर देते नहीं धोके

बस नज़र हो टिकी चोटी पे

वो तो मौके होते हैं मौके



अंदाज़- ऐ – बयाँ हो हरदम

सागर सा

जो सन्नाटों को चीर दे

जो ऊंचाइयों को भेद दे

गहराईयों को नाप ले

तूफानों को धूल चटा दे

बेरंगियत में रंग चढ़ा दे

अंजाम हो चाहे जो भी

अगर न हुआ अंदाज़ तेरा धधकता हुआ

तो हर अंजाम फीका है

तूने केवल दबना सीखा है



तो हर चीज़ को अंजाम चाहे जो भी दे तू

अंदाज़-ए- बयाँ पे टिकी हो तेरी नज़र

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर


Sunday, January 2, 2011

घोषणा !!!! Copyright ©


बीते बरस की रचनाएँ

बीते बरस की आवाज़

चुनौती थी स्व को

गूँज थी अहम् के अहम् से टकराने की

शून्य में चीख थी

गुहार थी कुछ कर पाने की

भय था हार का

घबराहट , और तृष्णा

निराकार सा

बीते बरस की रचनाएँ

बीते बरस के साथ बीत गयीं

इस बरस केवल अंदाज़ होगा

आग़ाज़ होगा

शंख्नाध नहीं…

प्रहार होगा

तृष्णा न होगी

घोषणा होगी



घोषणा होगी आगमन की

घोषणा स्वतंत्रता की

घोषणा समय चक्र के

निरंतर पहिये को मुट्ठी में करने की

भाग्य को बदलने की

घोषणा होगी

सूर्या से दृष्टी मिलाने की

सागर को गले लगाने की

घोषणा…

प्रयास की नहीं …परिणाम की

घोषणा..

निरंतर युद्ध पे

पूर्ण विराम की

घोषणा

परिवर्तन की

घोषणा

औरों के आत्मसमर्पण की

घोषणा…॥



लो प्रथम दिवस से यह कर दें घोषित

कि मैं विजयी हूँ

प्रथम दिवस से यह कर दें घोसित

मैं शिखर पे हूँ

आंसूं जो बहें हैं

वो देखो चमकते मोती हो गए

लहू लुहान जो घाव हैं

वो टिमटिमाते तारे हो गए

घोषणा यह आत्मसम्मान की

घोषणा यह स्वाभिमान की

घोषणा यह नव वर्ष के स्वीकृति की

घोषणा नवीन चमकती आकृति की

लाल क्षितिज पे सूरज के आने की घोषणा

कल कल बहती शीतल लहरों की घोषणा

बहारों की घोषणा

ब्रह्माण्ड में गूंजती इस अभुध्यान की घोषणा

स्व पे विजय की घोषणा

मेरी विजय की घोषणा

विजय के घोषणा

घोषणा!


Tuesday, December 28, 2010

बोधिसत्त्व ....Copyright ©


बुद्ध निराश होगा

समाधी लगाये

चिंतन तो आज खो ही गया

बोधिसत्त्व तो हैं नहीं अब

बोधिचित्त भी लुप्त हो जाएँ

आज कोई बुद्ध होना नहीं चाहता

त्याग का मार्ग चुनना नहीं चाहता

समाधी तो लगाना दूर की बात है

ध्यान भी किसी से न आजकल हो पाए



मोक्ष की प्राप्ति जीवन मार्ग होता था कभी

आज मोक्ष केवल हारे हुए मनुष्यों का शब्द है

इस भौतिक जीवन स्पर्धा में

बुद्ध स्वयं निशब्द है

स्व चिंतन खो गया अब

खो गया मार्ग भी

स्व का झूठा चोगा धारे

स्वार्थ ही केवल पनप रहा

परिश्रम, पुरुषार्थ और पौरुष तो विलुत हो गए

केवल स्वर्ण सिक्का खनक रहा



सिद्धार्थ ने भी कर्म किया था पहले

फिर त्याग किया

दलील देने वाले कह रहे

हमने भी तो कर्म किया

पर त्याग भाव का अर्थ जैसे

निर्जीव सा हो रहा

धर्म के नाम पे सर काटे

ईश के नाम पे नरसंघार हो रहा

बुद्ध निराश बैठा समाधी में

बोधिसत्त्व का भ्रूण कुचलता देख रहा



बुद्ध पूजन मात्र से

बुद्ध होता न कोई

बोधिसत्त्व का नाम जप के

बुद्ध होता न कोई

पहले सिद्धार्थ बन जा बन्दे

कर्म का पहेन चोगा

त्याग धन धान्य

परिवार जो तूने भोगा

लगा समाधी

फिर बुद्ध का वंशज होगा




आकास्गर्भ या क्षितिगर्भ

हो नागार्जुन या हो मंजुश्री

बोधिसत्व की उपाधि

बुद्ध की समाधि

बोधिचित्ता से कर प्रारंभ

धर्म ज्ञान और त्याग भाव से

कर जीवन व्यापन

दया भाव हो और हो प्रेम निष्टा

जीवन का आचरण

फिर हो जा ध्यानमग्न और

हो जा दंडवत

बुद्ध के चरण

बुद्ध के चरण

बुद्ध के चरण


Monday, December 27, 2010

तेज ...Copyright ©


चमकदार

उजला, स्वच्छ, रौशन

शांत,तीखा ओजस्वी

यह तेज

मुख चन्द्र को सूर्य की भाँती

उज्जवल करता यह तेज

हर परिस्थिति को दुस्साहस से घूरता

यह तेज

पथ में कांटें हो चाहे हो

सुनहरी सेज

सारे गम सारे तम को दूर भगा दे

यह ओजस्वी तेज



सम्राट अशोक, सिकंदर

पारंगत बुद्ध

सशक्त राणा प्रताप

सब धारक थे इस तेज के

मुख चन्द्र पे चमकाते

यह तेज थे

खड्ग इनकी भी उस तेज के बल से

तेजस्विनी हो जाती थी

लहू मांगती

वो तलवार

वर्चस्व का डंका बजाने

अश्वमेध का शाख्नाध हो जाता

इस तेज के सहारे



ताजपोशी और सिंघासन पे

बैठने से ही कोई सम्राट नहीं होता

वो ओजस्वी तेज तो सदियों में

एक बार है चमकता

कोई उसका बीज नहीं बोता

सम्राटों का तेज

बाध्शाहो की सेज

तेजस्विनी तलवार

ओजस्वी प्रहार

यह सब उस तेज की हैं बदौलत

न कोई शाही दौलत

ना ही कोई बादशाहत



यह दैविक प्रकाश

यह चका चौंध मुख पे

ये रौब

यह सूर्य सा उज्वल तेज

दिखा आज…

प्रतिबिम्ब में

मेरा प्रतिबिम्ब था या कुछ और

ज्ञात नहीं

पर तेज था चारों ओर



शायद है वो तेज सब में

बस कुछ लोग उसे चमका पाते

मैं तो चमकाने को आतुर हुं

आप भी क्यूँ उसे नहीं चमकाते




तेज लौ है तेज है अग्नि

तेज ज्वाला और तेज है गर्मी

रौशनी दे जाए

भस्म कर जाए

तेज स्थिर है तेज है गतिमय

तेज है रुका हुआ समय

तेज योग भी तेज ज्ञान है

तेज प्रेम और तेज ध्यान है

तेज शौर्य भी तेज है भक्ति

तेज है अन्दर की शक्ति

तेज बुद्द भी तेज ब्रह्म भी

तेज पुरुषार्थ ,तेज श्रम भी

तेज है स्पंदन आत्मा का

तेज है बंधन परमात्मा का

तेजस्वी भवः

ओजस्वी भवः

तेजस्वी भवः