Dreams

Tuesday, January 11, 2011

रोक सके तो रोक ले ऐ आसमां Copyright ©


रोक ने रुक सकें तो रोक ले ऐ आसमां

हम खड़े हैं बाहें फैलाये तेरे सामने यहाँ

थाम सके तू वेग को मेरे तो बता दे ज़रा

तय्यारी किये हम भी खड़े हैं…तू बता आना कहाँ



काले बादलों से घबराया करते थे कभी हम बे इन्तेहा

अब बरस भी जाए मेघ तो हमे कहाँ अब परवाह

आज़ाद हो गए हम इस गरज-बरस के खेल से

अब कहाँ है तेरी आवाज़ अब कहाँ तेरा हौसला



तेरे बड़े होने की हमे अब परवाह नहीं

तेरे गुस्से से गुर्राने की अब हमे परवाह कहाँ

ताने छाती अपनी हम अब तो केवल तुझे घूर रहे

मुट्ठी में यह सारी कायनात , जेबों में सारा जहाँ



जो तेरा नीला चेहरा कल हमने देखा था

उसे भी फीका कर के बढ़ गए हम ज़रा

तेरे सामने अब झुक जाएँ तो बोल देना हमे बेवफा

तू चाहे हो खुश , तू चाहे हो खफा



चाल अपनी खामोश नहीं अब…

चाहे कितना भी तू अब गुर्रा

समय हमारी मुट्ठी में अब

तू अभी तक भी नहीं समझा



छत मान लेते तुझे हम भी

अगर तू न देता कभी हमे जीने की सलाह

ईश मान लेते तुझे

अगर तू विश्वास करता हमपे ज़रा

पर अब जब तूने खुल कर जंग छेड़ ही दी तो

हम भी क्यूँ चुप रहे

तू भी अब हमारे प्रहार से भिद जाए

तेरा भी अब खून बहे



ए मुसाफिर तान छाती और ललकार दे तू भी ज़रा

आसमां यदि मित्र न हुआ तेरा तो डट कर कर उसका सामना

बेरहम हुआ हो कभी भी तुझ पर भी यह आसमा

गरज जा तू भी इसपे और शोले इस पर भी बरसा



दब गया अगर तू इस से तो यह तुझे हरदम दबा जाएगा

गरज बरस कर तेरी तकदीर को घोल के पी जाएगा

तो उठा तलवार और लगा दहाड़ इस आसमा पे चढ़ाई कर

नहीं तो यह आसमा बिना बताये तुझे भी खा जायेगा



एक बार फिर कह दे इस से………



रोक ने रुक सकें तो रोक ले ऐ आसमा

हम खड़े हैं बाहें फैलाये तेरे सामने यहाँ

थाम सके तू वेग को मेरे तो बता दे ज़रा

तय्यारी किये हम भी खड़े हैं…तू बता आना कहाँ



Monday, January 10, 2011

बीती रात.....Copyright ©


बीती रात के अँधेरे को हमने

सवेरे का तिलक लगा दिया

जो राख बच गयी थी रात की

उसको भभूत समझ के चढ़ा लिया


गहरी रात थी बहुत

भय का कोई ठिकाना न था

रौशनी की कोई किरण न थी

और रौशन होने का कोई बहाना न था



इन अंधेरों में मगर होता ऐसा कुछ

सुरूर है

कि दर्द की मादकता की पराकाष्टा तक

पहुंचाती ज़रूर है



रात के सन्नाटे को हमने

ठुमरी समझ के गा लिए

तरंग छेड़ी हमने भी

और दादरा ही गुनगुना दिया



बोल दो उन अंधेरों से जो साकी बन के आते हैं

हाथ में बस प्याले भर से ही सुरूर दे जाते हैं

उन अंधेरों को इस कदर रगों में बहा दिया

कौन है साकी, कौन पीने वाला…. रात को ही समझा दिया



हौसले होते होंगे लोगों के रात भर भटकने के

हमने उन अंधेरों को ही भटकना सिखा दिया

रौशनी के सहारे को तरसते होंगे सब

हमने तो इस काली घनी रात को ही चमका दिया



उजालों की रौशनी से जगमगायेगा जग तुम्हारा

हमने तो इन अंधेरों को ही अपना दिया बना लिया

सन्नाटे की बाती , तम का दिया

और भय को ही भयभीत बना दिया



कर गुजरने की तमन्ना जो चमकते सूरज में थी

हमने गुज़रे कल को ही चमकदार बना दिया

बीती रात की राख को

भभूत समझ के लगा दिया


करने दो लोगों को बीते कल की बातें
हम आने वाले कल की बात करेंगे......
जलने दो लोगों को कल की चिता में
हम तो कल की राख से ही कल का तिलक करेंगे...!


जो बीत गया है उसे बदलने नहीं हम वाले हैं

पर जो आएगा उसे हम अभी से संभाले हैं

जो उजालों की चाह रखते हैं उन्हें हमने यह समझा दिया

तम को पहले गले लगा लो फिर सूरज की राह तकते हैं



घबराओ मत तम से वो तो रौशन करने का बस एक बहाना है

अभी रात में भीग लो, कल तो रौशनी में ही नहाना है

न थर्राए कभी भी विश्वास तेरा चाहे अँधेरा ही अँधेरा हो

जैसे बीती रात बीती है वैसे हौसले से ही कल का सूर्या कल का सवेरा हो ....

Friday, January 7, 2011

कोष्टक ( .......) !Copyright ©


शब्द जाल में भटक रहे सब

बोझ के नीचे रहे दब

इस भेड़ चाल में चलते चलते

खोज रहे हैं सब के सब

इस भीड़ भड़क्के में मैं भी रमता

पर मैंने अपने अस्तित्व को एक अलग पथ पे

दौड़ा दिया

सब आखर एक तरफ हैं

मैंने कोष्टक खुद को बना दिया



जो सबका पथ है और जो सब की है राह

जिस ओर बहती सबकी कश्ती,

जिस ओर सबका प्रवाह

उसके मध्य में चमकता हुआ

एक सत्य मैं बन जाऊंगा

और इस सत्य के उजले शब्दों को

कोष्टक में समां जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा



कोष्टक रूकावट नहीं है

कोष्टक तो अलंकार है

एक मेहेत्वपूर्ण हथियार है

जो मूल को बचाए रखता है

पूर्ण सत्य को समाये रखता है

अल्प विराम पे पूर्ण विराम लगने से पहले

एक लगाम लगाए रखता है

निर्जीव धारा में प्राण मैं दे जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा

कोष्टक में समां जाऊंगा




सीधा सीधा तो सब करते हैं

प्रारंभ से अंत तक

इस जीवन रुपी वाक्य में

कुछ अक्षर कह जाते हैं

परन्तु

अपनी साधना, परिश्रम और नवीन सोच को

जो इस वाक्य में समां पाए

एक अद्भुत , अनुपम अनुभव को

सब तक पहुंचा जाए

नीरस वाक्य में

ब्रह्मज्ञान और बुध का सन्देश

दिखा पाए

केवल वो ही इस अनोखे कोष्टक में

अपना नाम दर्ज कर जाए

अपना अस्तित्व दर्ज कर जाए

कोष्टक को गौरान्वित बना जाए

स्वयं एक कोष्टक बन जाए

स्वयं एक कोष्टक बन जाए


Tuesday, January 4, 2011

अंदाज़-ऐ-बयाँ... Copyright ©


टांग अड़ा दी हमने

बंद होते दरवाजों पे

शिकस्त दे दी हमने हुक्मरानों को

ज़िंदगी की बिसातों पे

ठोकरों का सहारा लिया हमने

और चढ़ाई की आसमानों पे

हिल गए प्रयास सबके

जिन्होंने कभी भी हमे दगा दिया

नीस्त-ऐ-नाबूत हो गयीं वो मीनारें

जिन्होंने हमे दबा दिया



यह अड़इयल्पन लाज़मी है

इन दीवारों से टकराने के लिए

यह अक्खड़पन ज़रूरी है

जंजीरों को तोड़ने के लिए

मासूमियत तो ठीक है

पर फौलादी जवाब के बिना

हर जंग अधूरी है



तंग गलियों से न घबरा

वो तो ऊपर बढ़ने का सहारा हैं

बंद कमरों से मत शरमा

वो तो अन्दर की आग उब्लाने के

काम आती हैं

गिर जाने से मत घबरा

वो तो ऊपर उठने का सहारा है

और हार ही तो जीतने का एक बहाना है



रसीद होने ने अपने गाल पे

भाग्य के तमाचे को

धधकने दे कानो में अपने

समय के धमाके को

पर याद रख हर सीढ़ी जो

तेरे पीछे छूट जाती है

वो ही ऊपर बढ़ने की राह

दिखा जाती है

समय , काल और स्थिति

अनुकूल हो न हो

पर देते नहीं धोके

बस नज़र हो टिकी चोटी पे

वो तो मौके होते हैं मौके



अंदाज़- ऐ – बयाँ हो हरदम

सागर सा

जो सन्नाटों को चीर दे

जो ऊंचाइयों को भेद दे

गहराईयों को नाप ले

तूफानों को धूल चटा दे

बेरंगियत में रंग चढ़ा दे

अंजाम हो चाहे जो भी

अगर न हुआ अंदाज़ तेरा धधकता हुआ

तो हर अंजाम फीका है

तूने केवल दबना सीखा है



तो हर चीज़ को अंजाम चाहे जो भी दे तू

अंदाज़-ए- बयाँ पे टिकी हो तेरी नज़र

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर

हो जाने दे इस अंदाज़ की हर एक को खबर


Sunday, January 2, 2011

घोषणा !!!! Copyright ©


बीते बरस की रचनाएँ

बीते बरस की आवाज़

चुनौती थी स्व को

गूँज थी अहम् के अहम् से टकराने की

शून्य में चीख थी

गुहार थी कुछ कर पाने की

भय था हार का

घबराहट , और तृष्णा

निराकार सा

बीते बरस की रचनाएँ

बीते बरस के साथ बीत गयीं

इस बरस केवल अंदाज़ होगा

आग़ाज़ होगा

शंख्नाध नहीं…

प्रहार होगा

तृष्णा न होगी

घोषणा होगी



घोषणा होगी आगमन की

घोषणा स्वतंत्रता की

घोषणा समय चक्र के

निरंतर पहिये को मुट्ठी में करने की

भाग्य को बदलने की

घोषणा होगी

सूर्या से दृष्टी मिलाने की

सागर को गले लगाने की

घोषणा…

प्रयास की नहीं …परिणाम की

घोषणा..

निरंतर युद्ध पे

पूर्ण विराम की

घोषणा

परिवर्तन की

घोषणा

औरों के आत्मसमर्पण की

घोषणा…॥



लो प्रथम दिवस से यह कर दें घोषित

कि मैं विजयी हूँ

प्रथम दिवस से यह कर दें घोसित

मैं शिखर पे हूँ

आंसूं जो बहें हैं

वो देखो चमकते मोती हो गए

लहू लुहान जो घाव हैं

वो टिमटिमाते तारे हो गए

घोषणा यह आत्मसम्मान की

घोषणा यह स्वाभिमान की

घोषणा यह नव वर्ष के स्वीकृति की

घोषणा नवीन चमकती आकृति की

लाल क्षितिज पे सूरज के आने की घोषणा

कल कल बहती शीतल लहरों की घोषणा

बहारों की घोषणा

ब्रह्माण्ड में गूंजती इस अभुध्यान की घोषणा

स्व पे विजय की घोषणा

मेरी विजय की घोषणा

विजय के घोषणा

घोषणा!