Dreams

Monday, December 20, 2010

धम्म से.... Copyright ©


धम्म से अंगद

धम्म से

बोलो धम्म से

नाचो धम्म से

कोई ललकारे तुम्हारे

व्यक्तित्व को तो

चिल्लाओ धम्म से



तुम्हे कोई नसीहत

दे और बताये यह ढंग है

दहाड़ो धम्म से

कोई अपनी नाकामियों का

तुमपे रंग चढ़ाये

पोंछ दो धम्म से

कोई बांधे तुम्हे

बेड़ियों में

समाज की चाहे रिश्तों की

उड़ जाओ धम्म से

पंख फैलाओ धम्म से




पैर जमाओ धम्म से

इतिहास बनाओ धम्म से

गरज जाओ…धम्म से

बरस जाओ ..धम्म से

कर गुज़र जाओ..धम्म से

हर काम हो धम्म से

हर जाम हो धम्म से

युद्ध हो धम्म से

शंक्नाध हो धम्म से

धम्म से धम्म से

धम्म से धम्म से



अंगद तुम हो

विश्वास तुम्हारा अडिग है

दरबार चाहे जिसका हो

उत्तर तुम्हारा अमिट है

ऐसे धम्म से

छप गया इतिहास में कि

गूँज उसकी अब तक है

ऐसे धम्म से ही

होता हर प्रहार

ऐसे धम्म से ही जीत

ऐसे धम्म से ही हार




तो सब

ऐसा कुछ कर जाओ

धम्म से

कि भूत, वर्त्तमान

और भविष्य

गुर्राए धम्म से

जियो धम्म से

मरो धम्म से

धम्म से

धम्म से

Saturday, December 18, 2010

Quality Check....for your heart! Copyright ©


Have you ever been rejected?
have you ever wondered why
was it because you had no
preventive actions in place
or was it because you
never corrected the non- conformance
which the previous surveillance audit
had raised






you made your process
you made the policy
the statement was formed
to which every department agreed
you took into account the do's and dont's
you set a target to meet your wants
but you forgot the linchpin of the
management machinery
the very soul which would
make it "free"
your heart is made with feelings my dear
no action would 'prevent' it to love
no audit can stamp it 'rejected'
no one can wrap it in the 'rejected' glove


let your heart be free and bold
let it restructure its own machinery
you will then understand
that the preventive action was not even needed
you would swim through any audit without being heeded
because the difference between your heart and the process
is just that it knows only how to love
let it love , let it be affected
then there is no twin bladed sword
of being ' accepted' or 'rejected'
let every being be told
you heart is not made of steel
its made of 24 karat gold!
made of 24 karat
made of 24 karat gold.




Lead Auditor ISO 14001:2004
Certificate # 14085
Issue date : 11/9/2010

Friday, December 17, 2010

Even though.....Copyright ©


Even though its rude for you,
I still care
Even though you whip and lash,
I will still dare
The acidity and bluntness of the words
Sometimes
Shows me your soft heart
Even though i always knew if from the start
You prevent, protect or let it free
Its not about you
Its about me
The seed was planted long ago for this beautiful tree




You cut it or you let it grow,
It comes to me as a smile
or a blow
i will still pay heed
To each little thing you ever need
I do not think of wrong or right
I BELIEVE its worth a fight
Even if its scorn, anger or disdain
Even if i am digging my own grave
You should know this....
And you alone...
That , I am the thirsty shore......
And you are the replenishing Wave...




Even though you keep me at bay
You cannot stop
I will still say.....
I care about you
I love you
I love you
I love you!

Thursday, December 16, 2010

धर्मराज या पार्थ Copyright ©


यह निरंतर युद्ध है

चला आ रहा सदियों से

गूँज रहा यह प्रश्न इतिहास में

और अस्तित्व पे प्रश्न बन गया

पहले सोचें की पहले करे कर्म

एक अनुयायी जीवन का क्या है धर्म

जो सोचते रह जाते हैं और खड्ग नहीं उठाते हैं

या जो कर्म कर जाते हैं और सोच नहीं पाते हैं

या तोल मोल के सोच और कर्म का धागा एक साथ पकड़ जाते हैं?

क्या है वो मध्य रेखा जिसका हम चुने पथ

कर्मठता कि सोच की धारा

इस प्रश्न ने हरदम मानव को है ललकारा…

धर्मराज बनें कि पार्थ

सोच का सागर कि यथार्थ?



प्रेम और युद्ध में सोचा नहीं जाता

आचरण बनाने के लिए 'किया' नहीं जाता

विचार और प्रत्यक्ष में बहुत अंतर है प्यारे

इन दोनों को एक सूत्र में हरदम बाँधा नहीं जाता



आप क्या हैं?

करने वाले कि विचारक

प्रयास करने वाले कि

प्रचारक?

आप सोचते हैं कि करते हैं

या केवल सोचने का दम भरते हैं

राजनीति से जीतेंगे कि जंग से

कल्पना से कि लहू के रंग से

चुनाव हरदम आपका है

एक ओर गद्दी है और एक ओर गांडीव

खड्ग है एक और एक ओर राजीव

चुनाव आपका है

जीवन आपका है

मार्ग आपका है

धर्मराज बनें कि पार्थ

सोच का सागर कि यथार्थ?



मैंने चयन कर लिया

गांडीव पे प्रत्यंचा चढ़ा दी

शंख भी बजा दिया

और अश्वा पे लगा ली लगाम भी

अब विजय , चाहे मृत्यु

कितना विरोधी हो शत्रु

तम को मैं दूर भगा रहा

स्वयं को चमका रहा

कर्म से

धर्म से

युद्ध से

मेरा चुनाव हो चुका

सोच का सागर नहीं…..

यथार्थ..

धर्मराज नहीं..

पार्थ

धर्मराज नहीं

पार्थ

धर्मराज नहीं

पार्थ

Tuesday, December 14, 2010

जो थोडा थोडा कह देते हैं हम......Copyright ©

१)

कर दें हुक्मरानों को यह इत्तेलाह

कि आवाम सोया नहीं सुलाया गया है

कर दें हुक्मरानों को यह इत्तेलाह

कि आवाम सोया नहीं सुलाया गया है

वरना सूरज की रौशनी से तो

कायनात शरमा जाती हैं

हुकूमतों का क्या है

हुकूमतें तो इस कायनात का अदना सा हिस्सा हैं


२)

उर्दू नफासत का नाम है

उर्दू इबादत का नाम है

तहज़ीब को अल्फाज़ में जताना हो

तो उर्दू खुदा का कलाम है


३)

उनकी नफरत का तो हमे इल्म था........पर उनके इश्क की शराब का नशा न कर पाए

हम तो रो पड़े उनके इश्क में .....वोह वाह वाह करके चले गए.. मुड़ भी न पाए...


४)

मेरे आंसू भी पानी हैं

उन्ही से तुमने प्यास बुझाई थी

अब क्या रगों में भी

पानी बहाएं


५)

हवाओं से कह दो , परिंदे आयें है

कहो तूफानों से उन्हें चीरने वाले बाशिंदे आये हैं

पंख तो हम फैला ही चुकें है पहले से

बस अब तुम्हारा रुख मोड़ने आये हैं….